अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand :दुष्कर्म के आरोप से पूर्व विधायक महेश नेगी बरी, महिला पर लगाया दो करोड़ की मानहानि का दावा

On: May 23, 2025 8:04 AM
Follow Us:

देहरादून: द्वाराहाट क्षेत्र से पूर्व विधायक महेश नेगी को दुष्कर्म और आपराधिक धमकी जैसे गंभीर आरोपों से राहत मिल गई है। पुलिस जांच के बाद अब अदालत ने भी उन्हें इस प्रकरण में क्लीन चिट दे दी है।

गौरतलब है कि द्वाराहाट निवासी एक महिला ने महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का दावा था कि उसकी नाबालिग बेटी के पिता स्वयं महेश नेगी हैं। इस आरोप के चलते महिला ने परिवार न्यायालय में बेटी के भरण-पोषण के लिए मुकदमा भी दाखिल किया था।

पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच की और तथ्यों के अभाव में फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। इसके बावजूद महिला ने अदालत का रुख किया और प्राथनापत्र प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर अदालत ने नेहरू कॉलोनी थाने को केस दर्ज करने के आदेश दिए। अदालत के निर्देश पर 5 सितंबर को पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

हालांकि, कुछ दिन बाद महेश नेगी की ओर से भी महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए 11 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके अतिरिक्त, पूर्व विधायक ने महिला पर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए दो करोड़ रुपये की मानहानि का दावा भी दायर किया है। यह मामला अब भी न्यायालय में विचाराधीन है।

पुलिस जांच और अब अदालत के निर्णय के बाद महेश नेगी को कानूनी रूप से बड़ी राहत मिली है, जिससे उन्हें काफी हद तक मानसिक और सामाजिक दबाव से मुक्ति मिली है।

यह भी पढें- Uttarakhand :दुष्कर्म के आरोप से पूर्व विधायक महेश नेगी बरी, महिला पर लगाया दो करोड़ की मानहानि का दावा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment