अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में उत्तराखंड रजत जयंती मैराथन: 700 धावकों ने लगाई दौड़, DM ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

On: November 7, 2025 6:11 AM
Follow Us:

देहरादून में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन देहरादून के तत्वावधान में दून मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रदेश की एकता, ऊर्जा और युवाओं की शक्ति को समर्पित रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उपस्थित सभी धावकों व नागरिकों को राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
मैराथन दौड़ पवेलियन ग्राउंड से आरंभ होकर कनक चौक – एस्ले हॉल – बहल चौक – दिलाराम चौक – ब्रह्मकमल चौक – एनआईवीएच तक पहुँची और फिर वहीं से वापसी करते हुए पुनः पवेलियन ग्राउंड पर संपन्न हुई। कुल 8 किलोमीटर लंबी इस दौड़ में लगभग 700 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस अवसर पर कहा कि यह दिन उत्तराखंड के गौरव, संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दून मैराथन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह हमारे सामूहिक संकल्प, एकता और ऊर्जावान उत्तराखंड की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जैसे मैराथन में लक्ष्य तक पहुँचने के लिए दृढ़ निश्चय और सतत प्रयास जरूरी होता है, वैसे ही राज्य के समग्र विकास के लिए भी प्रत्येक नागरिक का निरंतर योगदान आवश्यक है।
सविन बंसल ने युवाओं को राज्य की असली शक्ति बताते हुए कहा कि उनके कदमों की रफ्तार ही उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करेगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से “स्वस्थ उत्तराखंड – सशक्त उत्तराखंड” का संदेश समाज तक पहुँचाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ जीतने के लिए नहीं, बल्कि खेल भावना, स्वास्थ्य और एकता को बढ़ावा देने के लिए है। उन्होंने सभी से संकल्प लिया कि वे अपने राज्य को स्वच्छ, स्वस्थ, समृद्ध और आदर्श उत्तराखंड बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे।
मैराथन में प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ दौड़ लगाई।
महिला वर्ग में – तनुश्री चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, गौरी रावत द्वितीय स्थान पर रहीं,जबकि सुधा पटेल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं पुरुष वर्ग में –नितिन भंडारी प्रथम स्थान पर रहे, मुकेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,और विपिन तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजेंद्र पांडेय, जिला खेल अधिकारी रविंद्र सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडेय, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और सैकड़ों प्रतिभागी उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल राज्य स्थापना दिवस के उत्सव को यादगार बना गया, बल्कि इसने यह संदेश भी दिया कि एकता, स्वास्थ्य और खेल भावना ही प्रगतिशील उत्तराखंड की सच्ची पहचान हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment