अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में पीजी छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट

On: July 23, 2025 8:09 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के श्रीनगर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही एमबीबीएस पीजी प्रथम वर्ष की छात्रा ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान झारखंड निवासी 27 वर्षीय आकृति श्रेया के रूप में हुई है। घटना के बाद कॉलेज और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को जब आकृति नियमित सेमिनार में शामिल नहीं हुई तो सहपाठियों और फैकल्टी ने उसकी खोजबीन शुरू की। कई बार कॉल करने पर भी जब उसने फोन नहीं उठाया, तो इसकी सूचना विभागाध्यक्ष को दी गई। विभागाध्यक्ष छात्रा के हॉस्टल रूम पर पहुंचे, लेकिन कमरा अंदर से बंद मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया, जहां छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ मिला। कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन और कॉलेज में उसके व्यवहार से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

यह भी पढें- देहरादून: सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी के शिक्षक पर छात्र से 400 उठक-बैठक कराने का आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment