अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: सहस्त्रधारा और सिरसी में बनेगा एयर ट्रैफिक कंट्रोल, हर हेलिपैड पर नियुक्त होंगे प्रभारी अधिकारी

On: July 29, 2025 7:56 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं की सुरक्षा और समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए शासन ने ठोस कदम उठाए हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

मुख्य सचिव ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) को निर्देश दिए कि राज्य के प्रत्येक हेलिपैड पर एक प्रभारी अधिकारी की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाए। इन अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे शटल सेवाओं की समयबद्धता और सुरक्षा सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में बढ़ते हेली यातायात को सुरक्षित और नियंत्रित रखने के लिए देहरादून के सहस्त्रधारा और रुद्रप्रयाग के सिरसी हेलिपैड पर सितंबर के पहले सप्ताह तक एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम स्थापित किया जाएगा। एयर ट्रैफिक नियंत्रण से उड़ानों की निगरानी और संचालन में पारदर्शिता व सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हो सकेगी।

मुख्य सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक हेलिपैड पर प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती की जाएगी और संचालन से जुड़ी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को सख्ती से लागू किया जाएगा। अब हर हेलिकॉप्टर सेवा की उड़ान संख्या और समय सारिणी बोर्डिंग पास पर अंकित की जाएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

हेली कंपनियों को नियमों का सख्ती से पालन करवाने की जिम्मेदारी यूकाडा को सौंपी गई है। इसके साथ ही मौसम की जानकारी सटीक रूप से देने के लिए हेलिपैड्स पर मौसम अधिकारी की तैनाती की जाएगी। उनके उपकरणों और वेतन की व्यवस्था भी यूकाडा के माध्यम से की जाएगी।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित स्थानों पर ऑटोमेटेड वेदर मॉनिटरिंग सिस्टम (AWMS) की स्थापना शीघ्र की जाए ताकि उड़ानों की सुरक्षा में कोई चूक न हो।

इस अहम बैठक में सचिव शैलेश बगौली और सचिव सचिन कुर्वे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढें-श्रीनगर में फिर बढ़ा गुलदार का आतंक: शौच को निकले युवक पर झपट पड़ा, हालत नाजुक, हायर सेंटर किया रेफर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment