अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में भीषण सड़क दुर्घटना: डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला गंभीर रूप से घायल, एक हाथ कटा; चार लोग जख्मी

On: April 11, 2025 7:38 AM
Follow Us:

किच्छा के आदित्यनाथ चौक पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक डंपर ने ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी। यह डंपर बाजपुर से बजरी लेकर आ रहा था। हादसा इतना भयानक था कि ई-रिक्शा में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में एक महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। महिला की पहचान राजकुमारी (35 वर्ष) पत्नी संजीत, निवासी पंजाबी मोहल्ला, नई बस्ती वार्ड नंबर 16 किच्छा के रूप में हुई है। टक्कर के बाद राजकुमारी का एक हाथ कंधे से अलग हो गया, जबकि दूसरा हाथ बुरी तरह कुचल गया। हादसे में उनकी दोनों आंखों को भी गहरा नुकसान पहुंचा है। डॉक्टरों की मानें तो उनकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ई-रिक्शा सड़क पार कर रहा था, तभी बजरी से लदा तेज रफ्तार डंपर उसे रौंदता हुआ निकल गया।

इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक गोविंद का बाएं पैर का अंगूठा कट गया है। वहीं दो अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है। इलाके में इस दर्दनाक हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढें- Chardham Yatra 2025: विदेशी श्रद्धालुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, अमेरिका, नेपाल और मलेशिया से हजारों पंजीकरण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment