अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand :रामनगर में अवैध मजारों पर कार्रवाई, प्रशासन ने तीन मजारें ध्वस्त कीं

On: September 11, 2025 9:45 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के रामनगर में प्रशासन ने निजी जमीन पर बनी तीन अवैध मजारों को ध्वस्त कर दिया। ये कार्रवाई लूटाबढ़, शिवलालपुर रियुनिया और चोरपानी गांव में की गई। गुरुवार को जेसीबी मशीन की सहायता से मजारों को तोड़ा गया। प्रशासन का कहना है कि ये मजारें बिना वैध दस्तावेज़ के बनाई गई थीं। इस कदम के बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

पिछले महीने भी रामनगर में तीन रिसॉर्ट और वन विभाग की जमीन पर बनी अवैध मजारों को हटाया गया था। अब प्रशासन ने निजी जमीन पर बने मजारों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बार की कार्रवाई में करीब चार घंटे का समय लगा।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रशासन को सूचना मिली थी कि लूटाबढ़, शिवलालपुर रियुनिया और चोरपानी इलाके में अवैध मजारें बनाई गई हैं। उन्होंने जांच कराई और जमीन मालिकों से जानकारी ली। सभी जमीन मालिकों ने बताया कि यह मजारें पहले से बनी थीं। जब मजार संचालकों से वैध प्रपत्र मांगे गए, तो वे नहीं दिखा पाए।

इसके बाद एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार मनीषा मारकाना, राजस्व टीम और पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर मजारों को ध्वस्त किया। पहले चोरपानी की मजार तोड़ी गई, फिर लूटाबढ़ और शिवलालपुर रियूनिया की मजारें हटाई गईं। प्रशासन ने बताया कि जमीन मालिकों ने भी अवैध मजारें हटाने का अनुरोध किया था।

गौरतलब है कि इस साल अब तक रामनगर में कुल 15 से अधिक अवैध मजारें प्रशासन द्वारा हटाई जा चुकी हैं।

यह भी पढें- एडीबी देगा 1,050 करोड़ रुपये, टिहरी में विकसित होगा जलवायु-अनुकूल पर्यटन – पीएम मोदी के दौरे से पहले बड़ी सौगात

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

एक घने जंगल के सेट पर फिल्म की शूटिंग का दृश्य, जहाँ उत्तराखंड की अभिनेत्री और डांसर प्रियंका खंतवाल एक सुंदर पारंपरिक नृत्य मुद्रा में हैं। बैकग्राउंड में बाघ की खाल जैसी वेशभूषा पहने बैकग्राउंड डांसर्स हैं और सामने की ओर मूवी कैमरा, लाइट और क्रू मेंबर फिल्मिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

देवभूमि की बेटी का टॉलीवुड में डंका: प्रियंका खंतवाल का ‘वाइल्ड टाइगर सफारी’ गाना हुआ वायरल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने को तैयार

Leave a Comment