अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड पुलिस के सिपाही किशन सिंह का विदेश मंत्रालय में चयन, डीजीपी दीपम सेठ ने दी बधाई

On: January 9, 2026 6:42 AM
Follow Us:

जनपद नैनीताल में कार्यरत उत्तराखंड पुलिस के सिपाही किशन सिंह का चयन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में सुरक्षा सहायक के पद पर हुआ है। उन्हें विदेश मंत्रालय में अधिकतम चार वर्ष की प्रतिनियुक्ति के लिए चयनित किया गया है। यह उपलब्धि उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाभाव का प्रतिफल मानी जा रही है।

किशन सिंह के इस चयन को उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। डीजीपी ने कहा कि किशन सिंह ने अपनी सेवा अवधि के दौरान ईमानदारी, समर्पण और अनुशासन का परिचय दिया है, जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि किशन सिंह अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे तथा विदेश मंत्रालय में कार्य करते हुए भारत सरकार और उत्तराखंड पुलिस की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। यह चयन न केवल किशन सिंह की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि उत्तराखंड पुलिस बल के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​उत्तरकाशी कालिंदी खाल रेस्क्यू: बर्फ में फंसे पर्वतारोहियों को निकालने का अभियान जारी

​उत्तरकाशी रेस्क्यू: हेलीकॉप्टर की मदद से निकाले जा रहे फंसे पर्वतारोही, 29 को सुरक्षित हर्षिल लाया गया

​Uttarakhand Weather Update: दून समेत 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 57 सड़कें बंद और चारधाम यात्रा स्थगित

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

Leave a Comment