अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: पूर्व पार्षद ने थार से युवक को रौंदने की कोशिश, छलांग लगाकर बचाई जान; केस दर्ज

On: July 29, 2025 4:38 PM
Follow Us:

रुड़की: शहर में चुनावी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। मोहल्ला इस्लामनगर माहीग्रान में पूर्व पार्षद अफजाल और वर्तमान पार्षद के परिवार के बीच गहरा विवाद सामने आया है। रविवार रात बंधा रोड पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया, जिसे लेकर पुलिस ने पूर्व पार्षद समेत चार नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित साहिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई हकीमुल्ला रात के समय मच्छी मोहल्ले की ओर जा रहा था। इसी दौरान पूर्व पार्षद अफजाल ने अपनी थार गाड़ी से उसे टक्कर मार दी। हकीमुल्ला ने किसी तरह छलांग लगाकर खुद को बचाया, लेकिन इसके बाद अफजाल, चांद, मदीर और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया और गंभीर रूप से मारपीट की।

शोरगुल सुनकर स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसी बीच पीड़ित परिवार के अन्य सदस्य और राहगीर समीर, शाहरुख भी वहां पहुंचे और बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमले के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि यह हमला राजनीतिक रंजिश का नतीजा है। उनकी भाभी वर्तमान पार्षद हैं और जब से विपक्षी दल के प्रत्याशी चुनाव हारे हैं, तभी से पूर्व पार्षद अफजाल और उनके समर्थकों का व्यवहार उग्र होता जा रहा है। आरोप है कि उन्होंने अपनी गाड़ियों पर ‘पार्षद’ लिखवाया हुआ है और हूटर का भी अवैध इस्तेमाल कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जल्द कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment