अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए नामांकन आज

On: August 11, 2025 4:53 AM
Follow Us:

देहरादून में आज जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख सहित विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, हरिद्वार को छोड़कर शेष 12 जिलों में इन पदों के चुनाव 14 अगस्त को होंगे। कुल 291 पदों के लिए सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, जिसके बाद 3:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी और यह प्रक्रिया कार्य समाप्ति तक चलेगी।

नाम वापसी की तिथि 12 अगस्त तय की गई है, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। मतदान 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कराया जाएगा, और मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी। उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

इन चुनावों में जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के 12-12 पदों के साथ-साथ क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख, ज्येष्ठ उपप्रमुख और कनिष्ठ उपप्रमुख के 89-89 पद शामिल हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पहले ही ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य चुने जा चुके हैं। अब इस अंतिम चरण में जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के बोर्ड के गठन का रास्ता साफ होगा।

राजनीतिक दलों की नजरें भी इस चुनाव पर टिकी हुई हैं, क्योंकि नतीजों से यह स्पष्ट होगा कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली में किस दल का वर्चस्व है।

यह भी पढें- देहरादून में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment