अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: आपत्तिजनक टिप्पणी के शक में युवक की गला दबाकर हत्या, इलाके में सनसनी; पुलिस कर रही जांच

On: July 30, 2025 5:24 AM
Follow Us:

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर कॉलोनी में मंगलवार देर रात आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद खौफनाक मोड़ पर पहुंच गया। दो पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि एक व्यक्ति की जान चली गई। पड़ोसी अमित शर्मा ने अजय माहेश्वरी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।

स्कूल में हुई टिप्पणी बनी मौत की वजह

मामले की शुरुआत दो दिन पहले हुई जब अजय माहेश्वरी का बेटा पार्थ माहेश्वरी और अमित शर्मा का बेटा हनी शर्मा, जो कि रुड़की के दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ते हैं, एक विवाद में उलझ गए। बताया जा रहा है कि हनी शर्मा की मां को लेकर स्कूल में कुछ आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। इसका ज़िक्र हनी ने घर जाकर अपने पिता से किया।

अमित शर्मा को शक था कि इस टिप्पणी के पीछे पार्थ माहेश्वरी का हाथ है। इसी ग़ुस्से में मंगलवार रात वह अपनी पत्नी दीपा शर्मा और बेटे हनी के साथ अजय माहेश्वरी के घर पहुंचे। जहां दोनों परिवारों के बीच तीखी बहस हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक हो गई।

गला दबाकर की गई हत्या

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस के दौरान अमित शर्मा ने अजय माहेश्वरी को पकड़कर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।

पुलिस जांच में जुटी, मुकदमा दर्ज

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर.के. सकलानी ने बताया कि मृतक के बेटे नैतिक माहेश्वरी की तहरीर पर आरोपी अमित शर्मा और अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस तरह की वारदात से स्तब्ध हैं कि एक मामूली विवाद इतना बड़ा रूप ले सकता है।

यह भी पढें- Rishikesh: आरटीओ ऑफिस के पास भीषण हादसा, ट्रक और ट्रोला टकराए; आग लगने से दो चालकों की दर्दनाक मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment