अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: सीएम धामी ने दी 6.89 करोड़ की स्वीकृति, छह जिलों में विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

On: August 27, 2025 7:40 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के छह जिलों में विभिन्न विकास योजनाओं को हरी झंडी दी है। इन योजनाओं पर कुल 6.89 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत सड़कों के निर्माण व सुधार, खेल मैदानों के विस्तारीकरण, मंदिरों के जीर्णोद्धार और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।

देहरादून जिले के शुक्लापुर स्थित हेस्को ग्राम में नेचर पार्क की स्थापना के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसमें से पहली किस्त के तौर पर 60 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। इस पार्क से स्थानीय लोगों को पर्यावरण के साथ पर्यटन की दिशा में भी लाभ मिलेगा।

चमोली जिले के सारकोट ग्राम में पौराणिक क्वाठा के जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण के लिए 45.40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, पिथौरागढ़ जिले में जमराड़ी से मेल्टीनाथ होते हुए थलकेदार तक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसी जिले के ग्राम सभा पाभें में खेल मैदान का विस्तार किया जाएगा, जिसके लिए 68.59 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं और पहली किस्त के रूप में 41.15 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

चंपावत जिले के बनबसा में सैनिक स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और 60 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। साथ ही जिले की 10 सहकारी समितियों में आधार और कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना हेतु 60 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

अल्मोड़ा जिले में धार्मिक धरोहरों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है। मानिला देवी मंदिर के सुंदरीकरण व जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वहीं, ग्राम शैली स्थित पाताल देवी मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 87.95 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से 52.77 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है।

ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में आंतरिक मार्गों के सुधार व चौड़ीकरण के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए भी 60 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर शासनादेश जारी कर दिया गया है।

इन योजनाओं से न केवल स्थानीय जनता को सीधा लाभ मिलेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढें- उत्तराखंड में बुलिंग और बॉडी शेमिंग ने छात्र को बनाया हिंसक, जानवरों पर करता था अत्याचार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment