अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: गांव-गांव पहुंचकर बुजुर्गों से संवाद करेगी पुलिस, धामी सरकार ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

On: July 21, 2025 11:19 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने बुजुर्ग नागरिकों की देखभाल और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर व सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। खासकर सुदूर और दुर्गम इलाकों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों की पहचान करने और उनकी विशेष देखरेख सुनिश्चित करने को कहा है। समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव प्रकाश चंद द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

इस आदेश के तहत पुलिस को भी अहम भूमिका दी गई है। अब हर थाने की पुलिस टीम गांवों में जाकर घर-घर बुजुर्गों का हालचाल लेगी और जरूरत पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराएगी।

प्रदेश के पहाड़ी और सुदूरवर्ती गांवों में तेजी से पलायन हो रहा है, जिससे अब वहां अधिकतर बुजुर्ग ही शेष रह गए हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें दवाओं, इलाज, सामाजिक सुरक्षा और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसी को देखते हुए सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की ठोस रणनीति बनाई है।

अपर सचिव के आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि राज्य में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए भरण-पोषण अधिनियम, 2007 तथा उत्तराखंड माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण नियमावली, 2011 प्रभावी है।

इस नियमावली के अंतर्गत यदि कोई संतान या उत्तराधिकारी अपने माता-पिता की उपेक्षा करता है, तो उस पर 5000 रुपये तक का जुर्माना, तीन माह तक की जेल या दोनों का प्रावधान है।

सरकार की योजना है कि वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य समाज कल्याण योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिले। इसके लिए जिलेवार प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वृद्धजन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय से दिलाएं।

संयुक्त नागरिक संगठन के कार्यकारी उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र भट्ट और महासचिव सुशील त्यागी ने भी हाल ही में मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन से मुलाकात कर वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और कल्याण के लिए लागू नियमावली को सख्ती से लागू करने की मांग की थी।

सरकार की इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा और वे खुद को समाज से कटे हुए महसूस नहीं करेंगे।

यह भी पढें- Religious Conversion: प्रलोभन, छल या दबाव से धर्मांतरण? उत्तराखंड में अब नहीं चलेगा! मुख्यमंत्री धामी ने दिखाया सख्त रुख

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment