अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: रुद्रपुर के नाले में मिला नवजात शिशु का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

On: August 21, 2025 8:37 AM
Follow Us:

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब गुरुवार सुबह वार्ड नंबर सात, आजाद नगर स्थित श्मशान घाट रोड के पास एक नाले में नवजात शिशु का शव मिला। नाले में शव दिखते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पाकर एसआई महेश कांडपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवतः लोकलाज और सामाजिक दबाव के डर से किसी ने नवजात को नाले में फेंक दिया होगा।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि नवजात को वहां किसने फेंका। पुलिस ने कहा कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढें- उत्तराखंड: युवक ने भाजपा नेता पर ठगी का आरोप लगाया, गोली मारकर दी जान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

Leave a Comment