अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: एक ही दिन पूरे राज्य में मनाया जाएगा तहसील और थाना दिवस, सीएम धामी करेंगे औचक निरीक्षण

On: June 27, 2025 9:42 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में जनसुनवाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान सीएम ने साफ किया कि जनशिकायतों के त्वरित समाधान में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि एक दिन पूरे राज्य में ‘तहसील दिवस’ और अलग दिन ‘थाना दिवस’ का एकसमान रूप से आयोजन किया जाए, जिसमें वे स्वयं किसी एक जिले में औचक निरीक्षण भी करेंगे।

लंबित शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन 1905 पर 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और तय समय में कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

सीएम ने की जन शिकायतकर्ताओं से बात

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन के कुछ शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद भी किया।

  • उत्तरकाशी के उपेंद्र सिंह रावत की पेयजल लाइन से जुड़ी शिकायत पर सीएम ने जिलाधिकारी को 7 दिन में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  • हरिद्वार के आलम की स्ट्रीट लाइट की शिकायत का समाधान हो चुका है।
  • देहरादून के हृदेश नेगी ने पुलिया निर्माण की शिकायत की थी, जिस पर कार्य शुरू हो चुका है।
  • चमोली के गौरव नौटियाल और नैनीताल के देवेंद्र की पेयजल और वोल्टेज संबंधी समस्याओं का समाधान भी हो चुका है।

गांवों को बनाएंगे आदर्श

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जिले में दो-दो गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए। इसके लिए नोडल अधिकारी शीघ्र नियुक्त किए जाएं। साथ ही जनता दर्शन, तहसील दिवस और बीडीसी की बैठकें नियमित रूप से आयोजित हों ताकि आम जन की समस्याएं प्राथमिकता से हल हों।

ट्रांसफार्मरों और तारों की सुरक्षा पर जोर

सीएम ने बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि खराब हालत में पड़े बिजली पोल और ट्रांसफार्मर तुरंत बदले जाएं। पूरे प्रदेश में ट्रांसफार्मरों का सेफ्टी ऑडिट कराया जाए। उन्होंने हिदायत दी कि कम वोल्टेज या लटकते तारों की शिकायतें मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

भवन नक्शा पास करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने सभी प्राधिकरणों से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवासीय भवनों के नक्शों को पास करने में किसी प्रकार की हीलाहवाली न की जाए। नागरिकों की सहूलियत को सर्वोपरि रखा जाए। साथ ही, जो जिले सबसे पहले टीबी मुक्त होंगे, उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

इन विभागों की सीएम ने की सराहना

सीएम हेल्पलाइन पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने परिवहन, कृषि, समाज कल्याण, आबकारी और ऊर्जा विभाग की विशेष सराहना की। जबकि लोक निर्माण, खनन, राजस्व, गृह और वित्त विभागों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

ये शिकायतें सबसे ज्यादा

सीएम हेल्पलाइन पर अब तक सबसे अधिक शिकायतें पेयजल, स्ट्रीटलाइट, जल जीवन मिशन कनेक्शन, बिजली कटौती और बिल से संबंधित मिली हैं।

मुख्यमंत्री की यह समीक्षा बैठक उत्तराखंड में प्रशासनिक जवाबदेही और जनभागीदारी को नए स्तर पर ले जाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment