Uttarakhand News: अनाथ बच्चों को सरकार देगी हर महीने 4000 रुपये, 23 साल में मिलेगी 10 लाख की FD

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में आपदा में माता-पिता खोने वाले बच्चों को केंद्र की PM CARES for Children योजना के तहत सहायता देने का ऐलान किया है। इसके अंतर्गत चयनित बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक हर महीने 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही, जब बच्चे की उम्र 23 साल पूरी होगी, तो सरकार उसके नाम पर 10 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराएगी। इसका उद्देश्य बच्चों की लंबी अवधि तक देखभाल और भविष्य सुरक्षित करना है।

सरकारी अधिकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद राज्य के सभी जिलों से इस बार आपदा में अनाथ हुए बच्चों का विस्तृत विवरण एकत्र किया जाएगा। इसके बाद उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, कोविड काल के दौरान माता-पिता खो चुके 44 बच्चों को भी पहले से इस योजना में शामिल किया जा चुका है। वहीं, अन्य ऐसे बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत भी सहायता प्रदान की जा रही है।

यह भी पढें- PM मोदी ने उत्तराखंड आपदा के लिए 1200 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया, मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद

Leave a Comment