अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: बद्रीनाथ हाईवे पर सेना के जवानों से भरी बस पलटी, नौ सैनिक घायल

On: July 30, 2025 5:31 AM
Follow Us:

गोपेश्वर: चमोली जनपद में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग के पास सोनला में सेना के जवानों को लेकर जा रही हिमगिरी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सेना के नौ जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह बस ज्योतिर्मठ से रायवाला की ओर जा रही थी और इसमें कुल 31 सैनिक सवार थे। जैसे ही बस सोनला के समीप पहुंची, वह अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से कर्णप्रयाग चिकित्सालय पहुंचाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार घायल जवानों की हालत स्थिर है और अन्य सवार सैनिक पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही सेना और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं बस के तकनीकी खराबी या चालक की लापरवाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढें- Uttarakhand News: आपत्तिजनक टिप्पणी के शक में युवक की गला दबाकर हत्या, इलाके में सनसनी; पुलिस कर रही जांच

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment