अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड निवेश उत्सव में बोले अमित शाह: “इस धरती से नई ऊर्जा लेकर जाता हूं”, मुख्यमंत्री धामी की निवेश उपलब्धियों की सराहना

On: July 19, 2025 11:16 AM
Follow Us:

रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश उत्सव के मंच से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार की प्रयासों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पावन भूमि से उन्हें हमेशा नई ऊर्जा मिलती है। यहां की नदियां देश के आधे हिस्से को पीने और सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराती हैं, यह केवल एक राज्य नहीं, बल्कि देश की जीवनरेखा है।

गृह मंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में जब ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ था, तब उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्पष्ट शब्दों में कहा था कि केवल समझौता ज्ञापन (MoU) पर दस्तखत करवाना पर्याप्त नहीं होता, बल्कि असली उपलब्धि तो तब मानी जाएगी जब उन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जाए। आज यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि मुख्यमंत्री धामी ने इस दिशा में सराहनीय कार्य किया है और राज्य में एक लाख करोड़ रुपये के निवेश को सफलतापूर्वक जमीन पर उतारा गया है।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य में निवेश आकर्षित करना किसी चुनौती से कम नहीं होता, यह किसी पहाड़ को चढ़ने जितना कठिन कार्य होता है। बावजूद इसके, राज्य सरकार ने सभी बाधाओं को पार कर इस लक्ष्य को हासिल किया। अब तक इस निवेश के जरिये 81 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला है, जो राज्य के आर्थिक विकास में एक नई उम्मीद जगाता है।

अमित शाह ने इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्य आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब उत्तराखंड की जनता अपने लिए अलग राज्य की मांग कर रही थी, तब कांग्रेस सरकार ने आंदोलनकारियों पर अत्याचार किए, जबकि भारतीय जनता पार्टी और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे तीन नए राज्यों का गठन किया। आज ये तीनों राज्य मजबूती से अपने पैरों पर खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 से केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद से उत्तराखंड समेत सभी नवगठित राज्यों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास के मुद्दों पर राजनीति करती है। पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार ने अपने दस वर्षों में उत्तराखंड को केवल 53 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी, जबकि मोदी सरकार ने पिछले दस वर्षों में राज्य को 1 लाख 86 हजार करोड़ रुपये प्रदान किए हैं।

अपने संबोधन के अंत में अमित शाह ने विश्वास जताया कि 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व क्षमता, निवेश लाने की रणनीति और राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए खुले दिल से सराहना की और उन्हें मजबूत नेतृत्व के लिए बधाई दी।

यह भी पढें- उत्तराखंड पंचायत चुनाव: मतदान से 3 दिन पहले सक्रिय होंगे राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी, निर्वाचन आयोग ने दिए सख्त निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment