अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Monsoon Session: हंगामेदार माहौल में नौ विधेयक पारित, चार दिन का सत्र डेढ़ दिन में निपटा

On: August 20, 2025 8:57 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र विपक्षी हंगामे की भेंट चढ़ गया। दूसरे दिन से ही हंगामे और नारेबाजी के बीच कार्यवाही कई बार स्थगित हुई, लेकिन इस अव्यवस्था के बावजूद सदन ने सभी नौ विधेयक पारित कर दिए। साथ ही, 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट भी मंजूरी दे दी गई। हंगामे और टकराव से भरे माहौल के चलते सत्र को डेढ़ दिन में ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा।

सत्र के दौरान महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए। इनमें उत्तराखंड अल्पसंख्यक विधेयक शामिल रहा, जिसके तहत सभी अल्पसंख्यक समुदायों के लिए एक प्राधिकरण गठित किया जाएगा। इस प्राधिकरण से मदरसों को मान्यता मिलने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। इसी तरह, समान नागरिक संहिता संशोधन विधेयक भी पास हुआ, जिसमें लिव-इन-रिलेशनशिप में गलत तरीके से साथ रहने वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान जोड़ा गया है।

इसके अलावा, सदन ने संशोधित धर्मांतरण कानून को भी मंजूरी दी। अब जबरन धर्मांतरण कराने वालों को उम्रकैद तक की सजा हो सकेगी।

वहीं, विपक्ष ने सत्र के दौरान जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी की। निर्दलीय विधायक संजय डोभाल भी कांग्रेस विधायकों के साथ धरने पर बैठ गए। माहौल उस समय और गरमा गया जब कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने सदन में कागज फाड़कर उछाल दिए।

हंगामे और विरोध प्रदर्शनों के बीच सरकार ने अपने अहम विधेयक पारित करा लिए, लेकिन पूरे सत्र पर विपक्षी शोर-शराबे का साया बना रहा।

यह भी पढें- Uttarakhand Monsoon Session: हंगामे के बीच आज पास होगा अनुपूरक बजट, कांग्रेस विधायकों ने सदन में बिताई रात

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment