अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: केसरी नंदन की जयकारों से गूंजा शहर, हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा और हुए विशेष अनुष्ठान

On: April 12, 2025 10:21 AM
Follow Us:

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को राजधानी समेत प्रदेशभर में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के तमाम हनुमान मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। दोपहर में शिवाजी धर्मशाला से भगवान श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मथुरा-वृंदावन की भक्ति रस से सराबोर झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।

शोभायात्रा में 150 से अधिक कलाकारों ने शिव बारात की झांकी में भाग लिया, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। चुक्खुवाला स्थित शिवराम मंदिर में हनुमानजी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने बताया कि कलश यात्रा के साथ रामायण पाठ का समापन हुआ, जिसके पश्चात भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

आचार्य डॉ. सुशांत राज के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो इस वर्ष 12 अप्रैल को सुबह 3:21 बजे से प्रारंभ होकर 13 अप्रैल को सुबह 5:51 बजे तक रहेगा। इस अवसर पर हनुमान चालीसा और बजरंग बाण के पाठ को विशेष फलदायक माना जाता है। संध्या काल में दक्षिणमुखी हनुमानजी के समक्ष मंत्र जाप का विशेष महत्व है।

जामुनवाला स्थित एकादशमुखी हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर विशेष आरती का आयोजन हुआ। पुजारी पंडित जागृत सुवेदी ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव के दिन भी मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

वहीं, चमोली जिले के कर्णप्रयाग मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान का गुणगान किया और प्रसाद वितरण के साथ पुण्य लाभ अर्जित किया।

यह भी पढें- भूकंप से कांपी धरती: जम्मू-कश्मीर सहित दुनिया के पांच देशों में महसूस किए गए तेज झटके

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment