अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: कोटद्वार में पति की हत्या का राज खुला, रीना सिंधु ने प्रेमी के साथ मिलकर झाड़ियों में फेंका था शव

On: June 21, 2025 10:24 AM
Follow Us:

कोटद्वार पुलिस ने पांचवें मील के पास झाड़ियों में मिले अज्ञात शव के रहस्य से पर्दा हटा दिया है। यह हत्या न सिर्फ एक प्रेम संबंध का अंजाम थी, बल्कि संपत्ति विवाद भी इसका कारण बना। मृतक रविंद्र कुमार की हत्या उसकी दूसरी पत्नी रीना सिंधु ने अपने प्रेमी परितोष कुमार के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बिजनौर जिले के नगीना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुआ शव की पहचान और हत्या का खुलासा

5 जून को दुगड्डा चौकी क्षेत्र में झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि मृतक की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र स्व. रामस्वरूप निवासी रजोकरी, बसंत कुंज, साउथ दिल्ली के रूप में हुई।

17 जून को रविंद्र के भाई राजेश कुमार ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि रविंद्र की पहली पत्नी आशा से मनमुटाव के बाद वह हरिद्वार आकर बस गया था, जहां वर्ष 2010-11 में उसका रीना सिंधु से विवाह हुआ। लेकिन, हाल के वर्षों में दोनों के बीच भी संबंध खराब हो गए थे। उन्हें शक था कि रीना ने ही किसी साजिश के तहत रविंद्र की हत्या करवाई है।

CCTV फुटेज और तकनीकी जांच से मिली अहम कड़ी

पुलिस ने शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रीना सिंधु के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में 5 जून को एक संदिग्ध कार कोटद्वार आते और थोड़ी देर बाद लौटते हुए दिखाई दी। यह फुटेज मामले की बड़ी कड़ी बना।

तकनीकी साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस टीम ने मुरादाबाद निवासी रीना सिंधु और बिजनौर के नगीना निवासी परितोष कुमार को नगीना से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।

प्रेम संबंध और 10 लाख का लालच बना हत्या की वजह

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि पूछताछ में रीना ने खुलासा किया कि मुरादाबाद स्थित मकान बेचने को लेकर उसका रविंद्र से अक्सर विवाद होता था। इसी दौरान परितोष, जो फिजियोथेरेपी सेंटर आता था, से उसका प्रेम संबंध बन गया। दोनों ने मिलकर रविंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

रीना ने परितोष को मकान बेचकर 10 लाख रुपये देने का लालच दिया। 31 मई को उसने रविंद्र को परितोष के घर बुलाकर शराब पिलाई, फिर परितोष ने फावड़े से हमला कर रविंद्र की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को दुगड्डा क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गए।

कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा

पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस की सतर्कता और सीसीटीवी, तकनीकी जांच से यह जघन्य हत्या का मामला सुलझ सका।

यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि लालच और अवैध संबंध किस हद तक एक इंसान को अपराध की ओर ले जा सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment