अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand:हर्बल बीजों के नाम पर सेवानिवृत्त कर्नल से 85 लाख की साइबर ठगी, फेसबुक पर महिला बनाकर रची गई जालसाजी

On: July 8, 2025 6:40 AM
Follow Us:

देहरादून। कैंसर और अवसाद जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में काम आने वाले दुर्लभ हर्बल बीजों की खरीद-फरोख्त का लालच देकर साइबर ठगों ने दून के एक रिटायर्ड कर्नल से 85 लाख रुपये की ठगी कर ली। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शातिरों ने उन्हें बहला-फुसलाकर एक फर्जी व्यापार में फंसा दिया। पूरे मामले में पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिटायर्ड कर्नल सुरजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 जून को फेसबुक पर सारा वाल्टर नाम की एक महिला ने उनसे संपर्क साधा। उसने खुद को यूक्रेन की निवासी बताते हुए ब्रिटेन के ब्रिस्टल स्थित रॉयल इंफर्मरी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत बताया। बातचीत के दौरान महिला ने उनसे कहा कि वह एक दवा कंपनी के लिए दुर्लभ हर्बल बीज खरीदना चाहती है, जो कैंसर और डिप्रेशन जैसी बीमारियों की दवाएं बनाने में काम आते हैं।

इसके बाद महिला ने उन्हें एलिजाबेथ नाम की अपनी एक सहकर्मी से मिलवाया, जिसने फ्रैंक नामक व्यक्ति से संपर्क कराया। फ्रैंक खुद को एक दवा कंपनी (एबाट फार्मास्युटिकल) का खरीद प्रबंधक बता रहा था। फ्रैंक और सारा ने मिलकर उन्हें भारत से दुर्लभ हर्बल बीज खरीदकर कंपनी को बेचने का लालच दिया। इस बिजनेस मॉडल के तहत कर्नल को भारत से 81 हजार रुपये प्रति पैकेट की दर से बीज खरीदकर कंपनी को 2,000 डॉलर प्रति पैकेट में बेचने का प्रस्ताव दिया गया।

पहले ऑर्डर के तहत 100 पैकेट बीज खरीदने की बात तय हुई। बीज की आपूर्ति के लिए अरुणाचल प्रदेश निवासी सोनम थापा नामक व्यक्ति को किसान बताया गया और उसी के बैंक खातों में रकम भेजने के लिए कहा गया। भरोसा कर रिटायर्ड कर्नल ने 12 से 14 जून और फिर 14 से 29 जून के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कई किश्तों में करीब 85 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

लेकिन पैसे ट्रांसफर होने के बाद जब उन्होंने बीजों की डिलीवरी के लिए सोनम थापा से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर जब उन्होंने किसान और दवा कंपनी के बारे में पड़ताल की तो सामने आया कि पूरा मामला फर्जी है और ठगों ने कंपनी के नाम का भी दुरुपयोग किया।

ठगी का अहसास होने पर कर्नल सुरजीत सिंह ने साइबर थाना पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों का पता लगाने के लिए बैंक खातों की जानकारी और सोशल मीडिया प्रोफाइल खंगाली जा रही हैं।

यह भी पढें- क्रिकेट बैट बना जानलेवा हथियार, बेटों पर पिता की हत्या का आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment