अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: अब प्रमोशन में मिलेगी ज्यादा छूट, संशोधित नियमावली जारी

On: November 16, 2025 8:44 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए पदोन्नति से जुड़े नियमों में अहम बदलाव कर दिए हैं। अब उच्च पदों पर प्रमोशन के दौरान भी अर्हकारी सेवा में दी जाने वाली शिथिलता (Relaxation) का पूरा लाभ कर्मचारियों को मिलेगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद शासन ने संशोधित नियमावली जारी कर दी है। इस संबंध में सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
पहले कई विभागों में कर्मचारियों को शुरुआती पदोन्नति में मिली छूट को आगे की उच्चतर पदों पर प्रमोशन के लिए गिनी नहीं जाती थी, जिससे कई पात्र कर्मचारी लाभ से वंचित रह जाते थे। अब नियमों में संशोधन कर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि सेवा अवधि की कुल अर्हता में पहले दी गई शिथिलता भी जोड़ी जाएगी।
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी संवर्ग में पद ‘क’ से पद ‘ख’ के लिए न्यूनतम सेवा अवधि छह वर्ष तय है और इसमें दो वर्ष परिवीक्षा अवधि शामिल है, तो कर्मचारी को चार वर्ष की नियमित सेवा पर 50% यानी दो वर्ष की शिथिलता मिल जाएगी। इसी तरह, उच्चतर पद पर यदि 18 वर्ष की सेवावधि आवश्यक है, तो कर्मचारी अधीनस्थ पद पर 16 वर्ष पूर्ण करने पर ही पदोन्नति का लाभ पा सकेगा।
इस संशोधन से राज्य के हजारों सरकारी कर्मचारियों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है, क्योंकि अब प्रमोशन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और कर्मचारी हितैषी हो जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment