अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand :सरकार बिना अनुमति और मानकों के चल रहे नशा मुक्ति केंद्र होंगे बंद, संयुक्त टीम करेगी निरीक्षण

On: July 29, 2025 9:52 AM
Follow Us:

प्रदेश में नशा मुक्ति केंद्रों की अव्यवस्थित स्थिति पर अब सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है। बिना पंजीकरण और निर्धारित मापदंडों के विपरीत संचालित हो रहे नशा मुक्ति केंद्रों पर अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग और एसटीएफ (स्टेट टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम पूरे राज्य में इन केंद्रों का निरीक्षण करेगी।

राज्य में कई ऐसे नशा मुक्ति केंद्र संचालित हो रहे हैं जो न तो सरकार द्वारा तय न्यूनतम मानकों का पालन कर रहे हैं और न ही वैध पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की गई है। इससे इन केंद्रों में भर्ती मरीजों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पुनर्वास की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण और एसटीएफ की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में इन अवैध और गैर-पंजीकृत केंद्रों की पहचान, जांच और उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य भर में संचालित सभी नशा मुक्ति केंद्रों की नियमित निगरानी की जाए। जो भी केंद्र निर्धारित मापदंडों पर खरे नहीं उतरते या बिना अनुमति संचालित हो रहे हैं, उनके खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाए।

सरकार का स्पष्ट संदेश है कि मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं के मानकों में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बैठक में एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह, राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के संयुक्त निदेशक डॉ. एसडी बर्मन और सहायक निदेशक डॉ. पंकज सिंह भी उपस्थित रहे।

यह कदम राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और मानक आधारित बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

यह भी पढें- विधायकी में जो सपना देखा, मुख्यमंत्री बनकर उसे किया साकार – खटीमा को मिला केंद्रीय विद्यालय।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment