अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड के लोकगायक पवन सेमवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस पूछताछ के लिए लाई पटेलनगर कोतवाली.

On: July 20, 2025 8:18 AM
Follow Us:

देहरादून: यूट्यूब और सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को लेकर विवादित गीत प्रसारित करने के मामले में गायक पवन सेमवाल के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें गीत को आपत्तिजनक बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई गई थी।

पुलिस के मुताबिक, पवन सेमवाल ने एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से अपनी फेसबुक आईडी से उक्त गीत को पहले प्रचारित किया था। बाद में उन्होंने यह गाना हटा भी दिया था, लेकिन 19 जुलाई को उन्होंने दोबारा उसी यूट्यूब चैनल पर अपनी फेसबुक आईडी से इसे पुनः प्रसारित और प्रचारित कर दिया। गीत के दोबारा प्रसारण के बाद शिकायतकर्ता महिला ने पटेलनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।

इसके बाद पुलिस ने गायक पवन सेमवाल को दिल्ली के कल्याणपुरी थाने में बुलाया और पूछताछ के लिए उन्हें देहरादून लाया गया। वहां उनसे आवश्यक पूछताछ करने के बाद उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस थमाया गया और यह निर्देश दिया गया कि वे भविष्य में चल रही विवेचना में पूर्ण सहयोग करें।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी देख रही है कि गीत की सामग्री में किन धाराओं के तहत अपराध बनता है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

यह भी पढें- उत्तराखंड: कैलास मानसरोवर यात्रा के दौरान घायल हुईं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, यात्रा बीच में छोड़ी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment