अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Election: गैरसैंण की 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को सीएम धामी ने दी जीत की शुभकामनाएं, कहा- गांव के विकास के लिए मिलकर करेंगे काम

On: August 1, 2025 10:21 AM
Follow Us:

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में इस बार कई नए और युवा चेहरे सामने आए हैं, जिनमें सबसे खास नाम है चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के मुख्यमंत्री आदर्श गांव सारकोट की रहने वाली 21 वर्षीय प्रियंका नेगी का। प्रियंका नेगी ने पंचायत चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर ग्राम प्रधान का पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं उन्हें फोन कर शुभकामनाएं दीं और गांव के समग्र विकास में सहयोग का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सारकोट को राज्य के मॉडल गांव के रूप में चुना गया है और इसके विकास के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही गांव का निरीक्षण करेंगे और स्थानीय जरूरतों को समझते हुए आगे की योजनाएं बनाई जाएंगी। सीएम ने प्रियंका से महिलाओं के उत्थान और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में विशेष प्रयास करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्हें देहरादून आने का आमंत्रण भी दिया गया।

प्रियंका नेगी ने अपनी प्रतिद्वंदी प्रियंका देवी को 186 वोटों से हराया। उन्हें कुल 421 वोट मिले जबकि प्रियंका देवी को 235 वोट प्राप्त हुए। गौरतलब है कि प्रियंका राजनीति विज्ञान से स्नातक हैं और उन्होंने हाल ही में गैरसैंण महाविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उनके पिता राजे सिंह नेगी वर्ष 2014 से 2019 तक इसी ग्राम पंचायत के प्रधान रह चुके हैं।

सारकोट गांव चमोली जनपद के सबसे बड़े गांवों में से एक है, जिसमें वर्तमान में 300 से अधिक परिवार रहते हैं। गांव से पलायन न होने के कारण ही इसे मुख्यमंत्री आदर्श गांव घोषित किया गया था। तभी से मुख्यमंत्री स्वयं गांव की गतिविधियों और विकास कार्यों को लेकर सक्रिय हैं। अब इस गांव की बागडोर सबसे युवा ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी के हाथों में है।

प्रियंका ने अपनी जीत के बाद कहा कि वे मुख्यमंत्री के विजन को जमीन पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में उनका फोकस रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे गांव के प्रत्येक नागरिक की आवाज़ बनेंगी और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को गति देंगी।

पूर्व प्रधान और उनके पिता राजे सिंह नेगी ने भी विश्वास जताया कि प्रियंका गांव की जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगी और वे भी हर कदम पर अपनी बेटी का सहयोग करेंगे ताकि सारकोट गांव राज्य का आदर्श मॉडल बन सके।

यह भी पढें- उत्तराखंड परिवहन निगम की नई पहल, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर दे रहा है किराए में छूट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment