अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: पेयजल संकट की शिकायत करनी हो तो इन नंबरों पर करें संपर्क, सीएम के निर्देश पर सभी जिलों में बने कंट्रोल रूम

On: April 10, 2025 9:32 AM
Follow Us:

गर्मियों के बढ़ते प्रकोप के साथ ही उत्तराखंड में पेयजल संकट भी गहराने लगा है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के माध्यम से व्यापक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं, जहां लोग अपनी जल संबंधी समस्याएं सीधे दर्ज करा सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रत्येक जनपद में अलग-अलग कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जिससे लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

राज्य सरकार ने सभी कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर सार्वजनिक कर दिए हैं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव शैलेश बगोली ने जानकारी दी कि इन कंट्रोल रूम की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। विभागीय अधिकारियों द्वारा शिकायतों की मॉनिटरिंग कर उनका शीघ्र समाधान कराया जा रहा है।

राज्य स्तरीय शिकायत निवारण हेतु पूर्व से ही दो टोल फ्री नंबर — 18001804100 और 1916 — संचालित हैं। इन नंबरों पर कॉल कर उपभोक्ता अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम में अधिशासी अभियंता स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की निगरानी की जाती है, और उन्हें जल्द से जल्द सुलझाया जाता है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

सरकार का यह प्रयास है कि गर्मियों के मौसम में किसी भी नागरिक को पानी की कमी का सामना न करना पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

यह भी पढें- हरिद्वार जेल में एचआइवी संक्रमितों का वीडियो वायरल, प्रशासन में मचा हड़कंप; जानिए क्या है हकीकत?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

* चारधाम यात्रा 2026 गंगोत्री यमुनोत्री कपाट उद्घाटन समारोह

चारधाम यात्रा 2026 का शंखनाद: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, श्रद्धा के सैलाब के साथ देवभूमि में उत्सव शुरू

उत्तराखंड के भीमताल में एक आरोपी का कमरा सील करती हुई पुलिस पुलिस।

भीमताल में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: असली पहचान छिपाकर युवतियों का यौन शोषण, 17 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

उत्तराखंड में निजी वाहनों से हूटर और लाल-नीली बत्ती हटाती पुलिस।

उत्तराखंड में ‘वीआईपी कल्चर’ पर प्रहार: निजी वाहनों पर हूटर और सायरन लगाया तो अब खैर नहीं, 20 अप्रैल से शुरू होगा महा-अभियान

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Leave a Comment