अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Crime: पंचायत चुनाव से पहले चंडीगढ़ से लाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, एसटीएफ ने किया भंडाफोड़

On: July 12, 2025 8:01 AM
Follow Us:

देहरादून। आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत चुनाव में खपत के लिए लाई जा रही अवैध शराब की भारी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। शुक्रवार देर रात एसटीएफ और क्लेमटाउन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आशारोड़ी चेकिंग बैरियर पर एक कार से 322 बोतल (करीब 27 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब रॉयल स्टैग ब्रांड की थी, जिस पर चंडीगढ़ मार्किंग थी।

कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान सुनील कुमार निवासी गांव करोरा, जिला कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह शराब चंडीगढ़ से खरीदकर देहरादून के रायपुर क्षेत्र अंतर्गत चूना भट्टा इलाके में सप्लाई करने जा रहा था।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पंचायत चुनाव के दौरान हरियाणा और पंजाब से अवैध शराब उत्तराखंड लाई जा सकती है। इस इनपुट के आधार पर एसटीएफ की एक विशेष टीम गठित की गई, जिसे संवेदनशील चेकिंग प्वाइंट्स पर निगरानी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आशारोड़ी चेकिंग बैरियर पर यह बड़ी कार्रवाई की गई।

पूछताछ में एसटीएफ को इस अवैध तस्करी नेटवर्क के बारे में अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह गिरोह पंचायत चुनावों में शराब की तस्करी कर वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश में था। एसटीएफ अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढें- उत्तराखंड में गांवों तक पहुंचेगी सड़क और इंटरनेट, पीएमजीएसवाई-4 के तहत बड़ा लक्ष्य तय

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment