अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Crime: रुद्रपुर के नाले में युवक का शव बरामद, हत्या की जांच में जुटी पुलिस

On: July 17, 2025 10:56 AM
Follow Us:

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नाले में युवक का शव पड़ा हुआ मिला। शव के ऊपर एक सफेद प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ था, जिसे देखकर मौके पर पहुंचे लोगों ने हत्या की आशंका जताई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला।

घटना ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर वार्ड नंबर चार की है, जहां ब्रिलिएंट एकेडमी स्कूल के पास बहने वाले नाले में शव मिला। स्थानीय निवासी सुनील राठौर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष मोहन पांडेय, एसआई विकास रावत और अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर ही आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करवाने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में जब मृतक की तलाशी ली गई, तो उसकी जेब से एक पर्स मिला, जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड और एक आधार कार्ड था। आधार कार्ड के मुताबिक मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के तजुआ निवासी देवरतन सिंह (पुत्र रामेश्वर दयाल सिंह), उम्र लगभग 25 वर्ष, के रूप में हो सकती है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आधार कार्ड मृतक का ही है या किसी अन्य का। इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शव पर रखा गया कट्टा संभवत: बरसात से बचने के लिए इस्तेमाल किया गया हो सकता है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सके। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही।

यह भी पढें- आईवीएफ के लिए महिलाओं की उम्र सीमा बढ़ेगी, जल्द बदले जाएंगे दस्तावेजी मानक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment