अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: धर्मांतरण कानून को और कड़ा बनाएगी धामी सरकार, पुलिस मुख्यालय में बनेगी विशेष जांच टीम (SIT)

On: July 28, 2025 10:52 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में धर्मांतरण की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने प्रदेश में धर्मांतरण कानून को और अधिक कठोर बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि सनातन संस्कृति और सामाजिक संतुलन पर किसी भी प्रकार का खतरा न उत्पन्न हो।

मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि उत्तराखंड एक सीमांत राज्य होने के साथ-साथ सनातन परंपरा की पावन भूमि भी है। इसलिए यहां जनसंख्या संरचना को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास को कड़ाई से रोका जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए कि धर्मांतरण से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को जबरन या छलपूर्वक धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया गया है, उन्हें उचित काउंसलिंग और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे गुमराह न हों। उन्होंने हाल ही में सामने आई घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इन परिस्थितियों को देखते हुए धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त करने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि धर्मांतरण के खिलाफ चलाया गया “ऑपरेशन कालनेमी” अब तक काफी प्रभावी रहा है और इस अभियान को आगे भी निरंतरता के साथ जारी रखना आवश्यक है। इसी क्रम में उन्होंने पुलिस मुख्यालय को विशेष जांच टीम (SIT) के गठन के निर्देश भी दिए, जो पूरे अभियान की निगरानी करेगी और समय-समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

धामी सरकार का यह कदम प्रदेश में जबरन या प्रलोभन के माध्यम से किए जा रहे धर्मांतरण पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक प्रयास माना जा रहा है।

यह भी पढें- कई वर्षों बाद देहरादून शहर में खुलेगें 17 नए राशन की दुकानें ,जाने किन किन जगहों में खुलेंगे,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment