अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: सीएम की घोषणा के बाद 15 स्थानों के नाम बदले, देहरादून का मियांवाला बना रामजीवाला, औरंगजेबपुर अब शिवाजी नगर

On: April 1, 2025 5:28 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार ने स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए राज्य में 15 स्थानों के नाम बदलने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से लोग भारतीय संस्कृति से जुड़ाव महसूस करेंगे और उन महापुरुषों से प्रेरणा ले सकेंगे जिन्होंने देश के उत्थान में योगदान दिया है।

हरिद्वार जिले में हुए नाम परिवर्तन

  • भगवानपुर ब्लॉक के औरंगजेबपुर का नया नाम शिवाजी नगर रखा गया।
  • बहादराबाद ब्लॉक के गाजीवाली को अब आर्य नगर कहा जाएगा।
  • चांदपुर का नाम बदलकर ज्योतिबा फुले नगर कर दिया गया।
  • नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जट को अब मोहनपुर जट के नाम से जाना जाएगा।
  • खानपुर कुर्सली का नाम आंबेडकर नगर किया गया।
  • खानपुर ब्लॉक के इदरीशपुर को अब नंदपुर कहा जाएगा।
  • खानपुर का नाम बदलकर कृष्णपुर कर दिया गया।
  • अकबरपुर फाजलपुर को अब विजयनगर के रूप में जाना जाएगा।

देहरादून जिले में हुए बदलाव

  • देहरादून नगर निगम क्षेत्र में स्थित मियांवाला अब रामजीवाला के नाम से जाना जाएगा।
  • विकासनगर ब्लॉक के पीरवाला को केसरी नगर नाम दिया गया।
  • चांदपुर खुर्द का नाम बदलकर पृथ्वीराज नगर किया गया।
  • सहसपुर ब्लॉक के अब्दुल्लापुर को अब दक्षनगर के नाम से जाना जाएगा।

नैनीताल जिले में नाम परिवर्तन

  • नवाबी रोड का नाम बदलकर अटल मार्ग कर दिया गया।
  • पनचक्की से आईटीआई मार्ग को अब गुरु गोवलकर मार्ग के रूप में जाना जाएगा।

उधम सिंह नगर में हुए बदलाव

  • नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पूरी कर दिया गया।

यह पहल राज्य की सांस्कृतिक विरासत के सम्मान और भारतीय मूल्यों के प्रचार के लिए की गई है। सरकार को उम्मीद है कि यह बदलाव स्थानीय लोगों के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।

यह भी पढें- डोईवाला: खेलते समय सिंचाई नहर में गिरा दो साल का मासूम, कुछ देर बाद खेत में मिला शव, परिवार में शोक की लहर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment