अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: भाजपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, सिद्धार्थ बने देहरादून महानगर अध्यक्ष, यहां देखें पूरी लिस्ट

On: March 10, 2025 9:10 AM
Follow Us:

संगठन में बड़े बदलाव, जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

भाजपा ने सोमवार को अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जबकि कुछ पुराने पदाधिकारियों को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है। देहरादून महानगर अध्यक्ष के रूप में सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को नियुक्त किया गया है, जबकि अन्य जिलों में भी नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है।

इन नेताओं को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

जिलानया जिलाध्यक्ष
रुद्रप्रयागभारत भूषण भट्ट
चंपावतगोविंद सामंत
नैनीतालप्रताप बिष्ट
देहरादूनसिद्धार्थ उमेश अग्रवाल
पिथौरागढ़गिरीश जोशी
उधमसिंहनगरकमल जिंदल
टिहरीउदय सिंह रावत
चमोलीगजपाल बर्तवाल
बागेश्वरप्रभा गड़िया
अल्मोड़ामहेश नयाल
काशीपुरमनोज पाल
पौड़ीकमल किशोर रावत
देहरादून ग्रामीणमीता सिंह
ऋषिकेशराजेंद्र तड़ियाल
कोटद्वारराजगौरव नोटियाल
उत्तरकाशीनागेंद्र चौहान
रुड़कीडॉ. मधु

प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मंथन जारी, जल्द हो सकता है ऐलान

प्रदेश भाजपा में इस समय नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा जोरों पर है। पार्टी के भीतर इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि संगठन की कमान किसे सौंपी जाएगी। यह एक अनुभवी नेता होगा, कोई युवा चेहरा होगा या फिर भाजपा नेतृत्व इस बार महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाकर नया प्रयोग करेगा, इस पर चर्चा जारी है।

भाजपा संगठन ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा पहले ही कर दी थी, और अब 19 सांगठनिक जिलों के अध्यक्षों के नाम भी तय कर लिए गए हैं। इन नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा चुकी है और पार्टी जल्द ही औपचारिक घोषणा करेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान संभव

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले भाजपा अपने सांगठनिक चुनावों की प्रक्रिया पूरी करना चाहती है। हालांकि, अभी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय नहीं हुई है। संगठन से जुड़े नेताओं का मानना है कि होली के बाद पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है, जिसके तुरंत बाद उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी की जा सकती है।

अब देखना यह होगा कि प्रदेश संगठन की कमान किसके हाथों में जाएगी और पार्टी किन नए चेहरों को आगे लाती है

यह भी पढें- हरिद्वार के ज्वालापुर में पटाखा निर्माण के दौरान विस्फोट, मकान की छत उड़ी, एक व्यक्ति गंभीर घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी के तेज बहाव के बीच नाव और लाइफ जैकेट के साथ लापता किशोर की तलाश करते हुए एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान, किनारे पर मौजूद श्रद्धालु। |

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: गंगा में गिरा चश्मा उठाने के चक्कर में बहा देहरादून का किशोर, दोस्तों के सामने हुआ ओझल

Leave a Comment