उत्तराखंड: भराड़ीसैंण में 19 से 22 अगस्त तक चलेगा विधानसभा का मानसून सत्र, सरकार ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड विधानसभा का आगामी मानसून सत्र प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में शासन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मानसून सत्र 19 अगस्त से 22 अगस्त तक चलेगा। भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आयोजित होने वाले इस सत्र के दौरान राज्य के विकास, जनहित के मुद्दों और शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

शासन ने सत्र के आयोजन को लेकर सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि सत्र के संचालन में कोई व्यवधान न हो।

यह भी पढें-देहरादून में VIP नंबरों का क्रेज, 0001 नंबर 12.30 लाख रुपये में बिका, जानिए किन नंबरों पर लगी ऊंची बोली

Leave a Comment