अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में VIP नंबरों का क्रेज, 0001 नंबर 12.30 लाख रुपये में बिका, जानिए किन नंबरों पर लगी ऊंची बोली

On: July 11, 2025 10:48 AM
Follow Us:

देहरादून :-

देहरादून में अनोखे वाहन नंबरों का क्रेज हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। खासकर वीआईपी नंबर 0001, जो अब शहर के लिए स्टेटस सिंबल बन चुका है। इस नंबर के लिए लोग इतनी बड़ी रकम खर्च कर रहे हैं, जितने में कोई मिड-सेगमेंट कार आराम से खरीदी जा सकती है।

परिवहन विभाग की हालिया ऑनलाइन नीलामी में 0001 नंबर 12.30 लाख रुपये में बिका, जो यह दिखाता है कि दून के लोग खास नंबरों के लिए कितने जुनूनी हैं। इससे पहले मई 2025 में इसी नंबर ने 13.77 लाख रुपये में बिक्री का रिकॉर्ड बनाया था। यानी यह लगातार दूसरी बार है जब इस नंबर ने दस लाख रुपये से ऊपर की कीमत पाई है।

इन नंबरों पर लगी सबसे ऊंची बोली

आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी के अनुसार, इस बार यूके07-एचडी सीरीज के कुल 28 नंबरों की ऑनलाइन नीलामी हुई। जिन नंबरों पर सबसे अधिक बोली लगी, वे इस प्रकार हैं:

  • 0001 नंबर – 12.30 लाख रुपये (खरीदार: दयानिधि शर्मा, लग्जरी कार के लिए)
  • 0007 नंबर – 3 लाख 75 हजार रुपये
  • 0009 नंबर – 3 लाख 33 हजार रुपये
  • 7777 नंबर – 1 लाख 59 हजार रुपये
  • 0005 नंबर – 1 लाख 25 हजार रुपये
  • 1111 नंबर – 1 लाख 07 हजार रुपये

इसके अलावा अन्य पसंदीदा नंबरों के दाम भी लाखों के करीब रहे:

  • 7000 – 92 हजार रुपये
  • 9999 – 89 हजार रुपये
  • 0002 – 81 हजार रुपये
  • 0077 – 73 हजार रुपये
  • 0003 – 67 हजार रुपये
  • 0999 – 66 हजार रुपये
  • 9000 – 52 हजार रुपये

बाकी नंबर 10 हजार रुपये से लेकर 37 हजार रुपये तक में बिके। खरीदारों को अब 30 दिनों के भीतर अपनी बोली की रकम जमा करानी होगी।

0001 नंबर की न्यूनतम बोली ही एक लाख रुपये

आरटीओ सैनी के मुताबिक, 0001 और 0786 नंबरों की शुरुआती बोली राशि एक लाख रुपये तय की गई है। बाकी नंबरों की न्यूनतम बोली 25 हजार या 10 हजार रुपये है। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि 0786 नंबर अब लंबे समय से अपनी न्यूनतम कीमत भी हासिल नहीं कर पा रहा है।

व्यावसायिक गाड़ियों के लिए भी वीआईपी नंबरों का क्रेज

केवल निजी वाहन मालिक ही नहीं, बल्कि ट्रांसपोर्टर भी इन नंबरों के दीवाने हैं। इस बार यूके07-टीई और यूके07-टीडी सीरीज के व्यावसायिक नंबरों के लिए भी बोली लगी। एक ट्रांसपोर्टर ने 0009, 0099, 0999 और 9000 जैसे छह नंबरों को 10 से 25 हजार रुपये में खरीदा।

0001 नंबर के अब तक के बड़े सौदे

  • मई 2025: 13.77 लाख रुपये (अब तक की सबसे ऊंची बोली)
  • अप्रैल 2024: 8 लाख 45 हजार रुपये
  • फरवरी 2024: 7 लाख 22 हजार रुपये
  • जून 2023: 7 लाख 39 हजार रुपये
  • अगस्त 2022: 7 लाख 66 हजार रुपये

शहर में स्टेटस सिंबल बन चुका है 0001 नंबर

आज देहरादून की सड़कों पर अगर आपको लग्जरी कार पर 0001 नंबर दिखाई दे जाए, तो समझ जाइए कि वाहन मालिक ने इसे पाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए हैं। शहर के उच्च वर्ग के लिए यह नंबर महज पहचान नहीं, बल्कि उनकी प्रतिष्ठा का प्रतीक बन चुका है।


यह भी पढें- 2027 के कुंभ मेले से पहले हरिद्वार नगरी सजेगी नए स्वरूप में, होंगे ये बड़े विकास कार्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CM Pushkar Singh Dhami meeting Railway Minister Ashwini Vaishnaw to discuss Uttarakhand Rail Projects and railway infrastructure expansion.

Uttarakhand Rail Projects: दिल्ली दौरे पर सीएम धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें

A heavy rain downpour over the streets of Dehradun, Uttarakhand, reflecting an emergency weather warning situation.

देहरादून में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’: जिलाधिकारी ने दिए कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

Dehradun police officer monitoring weather maps in control room and emergency rescue operation in flooded area during heavy rain

​देहरादून में आसमानी आफत: भारी बारिश से बिगड़े हालात, SSP ने पुलिस को किया हाई अलर्ट पर, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Heavy rain and landslide warning signboards on a dangerous mountain road in Uttarakhand during monsoon.

उत्तराखंड पर अगले 24 घंटे भारी: 7 जिलों में ‘हाई इंटेंसिटी’ मूसलाधार बारिश का अलर्ट, प्रशासन मुस्तैद

​देहरादून में बारिश का कहर: जुड्डो हाईवे पर चलती कार पर पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, बाल-बाल बची जान

Rudrapur Missing Girl case: A 23-year-old woman mysteriously disappeared after leaving home for coaching in Rudrapur

Rudrapur Missing Girl: कोचिंग के लिए घर से निकली 23 वर्षीय युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने तेज की जांच

Leave a Comment