अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Alert: अब भूकंप आने से पहले मोबाइल पर बजेगा अलर्ट, CM धामी ने ‘भूदेव’ ऐप डाउनलोड करने की अपील की

On: April 12, 2025 7:37 AM
Follow Us:

देहरादून – भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील उत्तराखंड के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने ‘भूदेव’ नाम का एक खास एप लॉन्च किया है, जो भूकंप आने से पहले लोगों को अलर्ट करेगा। यह एप भूकंप के झटकों से करीब 15 से 30 सेकंड पहले मोबाइल पर चेतावनी भेजेगा, जिससे लोगों को खुद और अपने परिवार को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का मौका मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वीडियो संदेश के माध्यम से प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस एप को अधिक से अधिक संख्या में डाउनलोड करें और जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भूकंपीय जोन चार और पांच के अंतर्गत आता है, जो इसे अत्यंत संवेदनशील बनाता है। ऐसे में सभी नागरिकों को सतर्क और तैयार रहना जरूरी है।

ऐसे काम करता है ‘भूदेव’ एप

उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (यूएसडीएमए) और आईआईटी रुड़की के संयुक्त प्रयास से यह एप विकसित किया गया है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य में विभिन्न स्थानों पर कुल 169 सेंसर लगाए गए हैं। ये सेंसर भूकंप के समय निकलने वाली ‘प्राइमरी वेव्स’ को पहचान लेते हैं।

जब रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 से अधिक होती है, तो एप के जरिये मोबाइल में सायरन बजता है। यह अलर्ट सेकेंडरी वेव्स के पहुंचने से 15 से 30 सेकंड पहले भेजा जाता है, जिससे लोग सतर्क होकर समय रहते सुरक्षित स्थान पर जा सकते हैं।

अब बढ़ाई जाएगी तैयारी, पूरे राज्य में फैलेगा नेटवर्क

फिलहाल राज्य में 169 सेंसर और 112 सायरन इंस्टॉल किए जा चुके हैं। लेकिन राज्य सरकार अब इस नेटवर्क को और मजबूत बनाने जा रही है। आने वाले समय में 500 अतिरिक्त सेंसर और 1000 सायरन लगाए जाने की योजना है, जिससे पूरे प्रदेश में अलर्ट सिस्टम को और व्यापक बनाया जा सकेगा।

यहां से करें ‘भूदेव’ एप डाउनलोड

‘भूदेव’ एप को एंड्रॉयड के गूगल प्ले स्टोर और एप्पल के एप स्टोर दोनों से डाउनलोड किया जा सकता है। सरकार की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे इस एप को डाउनलोड कर अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

यह भी पढें- Tehri Accident: उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, एक महिला को रेस्क्यू किया गया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment