अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए लुटेरे: तीन घंटे में सात वारदातों को दिया अंजाम, रुड़की में भी की थी लूट की कोशिश

On: May 25, 2025 10:35 AM
Follow Us:

रुड़की में एक पूर्व पार्षद के कार्यालय में लूट की कोशिश और महिला से चेन छीनने के मामले में शामिल तीन शातिर बदमाशों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार रात मंसूरपुर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। इनकी पहचान साहिल, राजेश कुमार और अभी कुमार के रूप में हुई है, जो सभी दिल्ली के संगम विहार के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि इन तीनों ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में महज तीन घंटे के भीतर लूट की सात वारदातों को अंजाम दिया था। उत्तराखंड पुलिस इन बदमाशों का पीछा करते हुए मंसूरपुर तक पहुंची, जहां यूपी पुलिस से मुठभेड़ के दौरान इनकी गिरफ्तारी हुई।

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह इन बदमाशों ने मंसूरपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर धावा बोला और सेल्समैन को बंधक बनाकर 15 हजार रुपये लूट लिए। इसके अलावा तीन बाइक सवार युवकों से भी नकदी और मोबाइल फोन छीन लिए गए।

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली की पुलिस टीम भी मंसूरपुर पहुंची और वहां पूछताछ के दौरान बदमाशों के कब्जे से रुड़की में महिला से छीनी गई चेन बरामद कर ली गई है। पुलिस टीम मंसूरपुर थाने में डेरा डाले हुए है और आगे की पूछताछ जारी है।

यह भी पढें- देहरादून में 90 लाख लेकर बेच डाला गिरवी मकान, सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment