अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Accident News: श्रीनगर-ऋषिकेश हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन वाहन आपस में टकराए, 18 घायल

On: June 25, 2025 3:43 PM
Follow Us:

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कीर्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुयालगढ़ के पास बुधवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर तीन चारपहिया वाहन आपस में भिड़ गए, जिसमें 18 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना दोपहर करीब दो बजे हुई, जब दो कारें आमने-सामने से टकरा गईं और एक बोलेरो वाहन संतुलन खोकर खाई में जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कार श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रही थी। दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और मोड़ पर आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर से बचने की कोशिश की लेकिन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। संयोग से वाहन अलकनंदा नदी तक नहीं पहुंचा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

कीर्तिनगर कोतवाली के निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि बोलेरो में चालक समेत 11 लोग सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के निवासी हैं। एक कार में सिर्फ चालक था, जबकि दूसरी कार में छह लोग सवार थे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सभी का इलाज जारी है।

हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई थी और स्थिति को नियंत्रित किया गया। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment