अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand : यमकेश्वर में रिजॉर्ट पर पुलिस का छापा, 37 युवक-युवतियां रेव पार्टी करते पकड़े गए

On: August 19, 2025 11:48 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के यमकेश्वर क्षेत्र में पौड़ी पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गंगा भोगपुर तल्ला स्थित इवाना रिजॉर्ट में छापा मारा। छापेमारी के दौरान यहां 28 पुरुष और नौ महिलाएं अवैध रेव पार्टी करते हुए पकड़े गए।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात थाना लक्ष्मणझूला को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरिद्वार चीला नहर के पास स्थित इस रिजॉर्ट में बाहरी राज्यों से आए युवक-युवतियां पार्टी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल अपनी विशेष टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की।

गौरतलब है कि मानसून और बरसात के मौसम को देखते हुए उपजिलाधिकारी यमकेश्वर की ओर से एक जुलाई से सभी रिजॉर्ट और कैंपिंग गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद होटल स्वामी प्रशांत ने गंगा भोगपुर स्थित रिजॉर्ट का संचालन जारी रखा और अवैध तरीके से पार्टी का आयोजन किया।

पुलिस ने इस मामले में रिजॉर्ट संचालक पर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पकड़े गए सभी युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढें- उत्तराखंड विधानसभा सत्र: पहले ही दिन विपक्ष का हंगामा, माइक फेंका-टेबल पलटाने की कोशिश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather Update: दून समेत 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 57 सड़कें बंद और चारधाम यात्रा स्थगित

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

​Uttarakhand Weather Update: सीमांत पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Pitru Paksha 2026 Shradh and Pind Daan at Narayani Shila Haridwar

Pitru Paksha 2026: नारायणी शिला में श्राद्ध करने से पितरों को मिलता है मोक्ष, जानिए गयासुर से जुड़ी पौराणिक कथा

Leave a Comment