अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: पहले चरण का प्रचार समाप्त, मतदान के लिए रवाना हुई 5318 टीमें

On: July 23, 2025 10:36 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत 24 जुलाई को 49 विकासखंडों में मतदान संपन्न होगा। पहले चरण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और चुनाव प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। प्रचार थमते ही प्रत्याशियों ने घर-घर जनसंपर्क तेज कर दिया है।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुदूरवर्ती और दुर्गम क्षेत्रों के लिए 505 पोलिंग पार्टियां पहले ही रवाना कर दी गई हैं, जबकि शेष 5318 पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना की गईं। कई पोलिंग पार्टियों को बीच रास्ते में ही रुकवाया गया है, जिनके लिए पहले से ही आवश्यक व्यवस्थाएं जिलों में की गई थीं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सभी जिलाधिकारियों से बात कर तैयारियों का जायजा लिया और पोलिंग पार्टियों की सुरक्षित रवानगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात को देखते हुए संपर्क मार्गों को दुरुस्त रखने, चिकित्सा सुविधा सुलभ कराने और संचार व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

उधर, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी एवं निर्वाचन पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्र में पहुंच चुके हैं और मतदान की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल ली है। सोमवार को खराब मौसम के कारण केवल आठ पोलिंग पार्टियां ही रवाना हो सकी थीं, लेकिन मंगलवार को मौसम में सुधार होते ही 497 पार्टियां रवाना की गईं।

चुनाव को लेकर पूरे राज्य में प्रशासन सतर्क है और प्रत्येक स्तर पर निगरानी रखी जा रही है ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

यह भी पढें- Kashipur: मंडी समिति के प्रभारी सचिव को 1.20 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, लाइसेंस रिन्यूअल के नाम पर की थी अवैध मांग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment