अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Udham Singh Nagar: बौर जलाशय में डूबा सेना का जवान, 12 घंटे बाद मिला कर्नाटक निवासी हिमांशु मिश्रा का शव

On: June 23, 2025 8:57 AM
Follow Us:

गूलरभोज।
हल्द्वानी में आर्मी सप्लाई कोर में तैनात 25 वर्षीय जवान हिमांशु मिश्रा की रविवार को बौर जलाशय में डूबने से मौत हो गई। वह अपने तीन साथियों के साथ जलाशय घूमने आए थे, जहां नहाते समय गहरे पानी में फंसकर डूब गए। करीब 12 घंटे के लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस की संयुक्त टीम ने उनका शव बरामद किया।

मूल रूप से बल्लारी, कर्नाटक निवासी हिमांशु मिश्रा हल्द्वानी में नायक पद पर तैनात थे। रविवार को उनके साथ हवलदार दीनदयाल, नायक लवप्रीत सिंह और संजय कुमार भी थे। चारों दोपहर के समय बौर जलाशय के माइल स्टोन नंबर 8.5 पर पहुंचे। यहां हिमांशु नहाने के लिए पानी में उतरे, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह फंस गए और देखते ही देखते डूब गए।

साथियों ने तुरंत पुलिस और बचाव दल को सूचना दी। इसके बाद गूलरभोज पुलिस चौकी, जल पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शुरुआती तीन घंटे की कोशिशों के बावजूद जवान का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा।

सोमवार सुबह भोर में बचाव कार्य फिर शुरू किया गया और लगभग दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद हिमांशु का शव जलाशय से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा।

पोस्टमार्टम के बाद सेना के जवान हिमांशु का पार्थिव शरीर हल्द्वानी ले गए। परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई थी और उनके स्वजन बल्लारी, कर्नाटक से हल्द्वानी के लिए रवाना हो चुके थे। बताया जा रहा है कि देर रात तक वे हल्द्वानी पहुंच जाएंगे।

एनडीआरएफ अधिकारी के अनुसार हिमांशु का परिवार कर्नाटक में ही स्थायी रूप से निवास करता है। जवान की असामयिक मौत से उनके साथियों और पूरे सैन्य दल में शोक की लहर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment