अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चमोली में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत

On: January 3, 2026 5:42 PM
Follow Us:

जनपद चमोली के गौचर क्षेत्र से एक बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। जंगल में घास लेने गई एक महिला की 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। महिला के देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुआ गांव (गौचर) निवासी महिला सुबह के समय जंगल में घास लेने गई थी। शाम होने तक जब वह घर नहीं लौटी तो स्वजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का कोई पता नहीं चलने पर प्रशासन और पुलिस को सूचित किया गया।

शनिवार शाम करीब 5:40 बजे चौकी गौचर और नगर पालिका अध्यक्ष के माध्यम से घटना की जानकारी एसडीआरएफ पोस्ट गौचर को दी गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई।

सघन तलाश के दौरान टीम को महिला के गहरी खाई में गिरने की पुष्टि हुई। इसके बाद अत्यंत दुर्गम और खतरनाक भू-भाग में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कठिन परिस्थितियों और अंधेरे के बावजूद एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए महिला के शव को खाई से बाहर निकाला।

रेस्क्यू के बाद शव को लगभग दो से तीन किलोमीटर तक पैदल स्ट्रेचर के माध्यम से रोड हेड तक लाया गया। इसके पश्चात आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतका की पहचान किरण देवी (38 वर्ष), पत्नी श्री प्रकाश सिंह, निवासी रावलनगर, गौचर (चमोली) के रूप में हुई है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment