अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Breaking News :कल देहरादून मे शोभायात्रा के चलते बदले रहेंगे शहर के रूट – घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर इन रास्तों से बचकर निकलें”

On: April 11, 2025 3:16 PM
Follow Us:

12 अप्रैल को देहरादून में आयोजित होने जा रही श्री बालाजी महाराज शोभायात्रा के चलते देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान जारी किया है। शोभायात्रा का आयोजन दोपहर 3:30 बजे से किया जाएगा, जो शहर के कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।

यात्रा का मार्ग इस प्रकार रहेगा:
शिवाजी धर्मशाला – सहारनपुर चौक – श्री झंडा बाजार – श्री रामलीला बाजार – धामावाला – पलटन बाजार – हनुमान मंदिर – चकराता रोड – बिंदाल चौक – तिलक रोड – भंडारी चौक – सहारनपुर चौक – शिवाजी धर्मशाला

यातायात व्यवस्था में बदलाव:

  1. शोभायात्रा के प्रस्थान पर निंरजनपुर मंडी, लालपुल और मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाला ट्रैफिक जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, प्रिंस चौक से रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
  2. सहारनपुर चौक के पास शोभायात्रा पहुँचने से पहले बल्लीवाला और लक्ष्मण चौक से किसी भी वाहन को सहारनपुर चौक की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। ट्रैफिक को क्रमशः कमला पैलेस और पार्क रोड की ओर मोड़ा जाएगा।
  3. झंडा बाजार में प्रवेश के साथ ही सहारनपुर चौक सामान्य होते ही सभी अस्थाई डायवर्जन हटा दिए जाएंगे।
  4. घंटाघर से बिंदाल की ओर जाते समय शोभायात्रा सड़क के आधे हिस्से का उपयोग करेगी, जिससे ट्रैफिक आंशिक रूप से चलता रहेगा। यदि ट्रैफिक दबाव अधिक हुआ तो राजपुर से बिंदाल आने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक और चकराता रोड जाने वाले वाहनों को लैन्सडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  5. शोभायात्रा की वापसी पर प्रिंस चौक से लालपुल जाने वाले ट्रैफिक को गऊ घाट कट होते हुए मातावाला बाग की ओर मोड़ा जा सकता है।

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • आपातकालीन सेवा से जुड़े वाहनों को बिना किसी रोक-टोक के जाने दिया जाएगा।
  • देहरादून पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शोभायात्रा के मार्गों का प्रयोग न करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें।

यह भी पढें- उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देवप्रयाग संगम तक करेंगे गंगा सम्मान यात्रा, जनता से करेंगे सीधा संवाद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment