अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

तेज आंधी में टूटा जीवन: देहरादून में खरीदारी को निकली महिला पर गिरा पेड़, दर्दनाक मौत

On: June 1, 2025 4:58 AM
Follow Us:

देहरादून में अचानक बदले मौसम ने कहर बरपाया, जहां तेज आंधी-तूफान के बीच पेड़ गिरने से दो लोगों की जान चली गई। पलटन बाजार में शनिवार को अपनी बेटी के साथ खरीदारी करने आई 63 वर्षीय रेखा अचानक आए तूफान की चपेट में आ गईं। पार्किंग की ओर बढ़ते समय एक विशाल पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के समय रेखा की बेटी आकृति उनके आगे चल रही थीं और उनकी गोद में बच्ची भी थी। सौभाग्य से दोनों पेड़ की चपेट में आने से बच गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को हटाकर रेखा को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस दुखद घटना से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। इससे पहले शुक्रवार को एफआरआई परिसर में एक और दर्दनाक हादसा हुआ था, जब आंधी के दौरान एक पेड़ ऑटो पर गिर गया, जिससे उसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से शहरवासियों में डर और चिंता का माहौल है।

लगातार हो रही पेड़ गिरने की घटनाओं ने नगर प्रशासन की तैयारियों और व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के व्यस्त इलाकों में खतरनाक पेड़ों की छंटाई और सुरक्षा के उपाय न होना अब जानलेवा बनता जा रहा है। लोगों की मांग है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन तुरंत सख्त कदम उठाए।

यह भी पढ़ें : फूलों की घाटी का जादू फिर बिखरा, पर्यटकों का पहला जत्था पहुंचा स्वर्ग सी वादी में

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment