अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड : पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान, मैदानी इलाकों में बनी रहेगी राहत, 23 सितंबर तक ऐसा रहेगा हालात

On: September 17, 2025 6:12 PM
Follow Us:

उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार कुछ दिन तक यह स्थिति बनी रहने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को भी कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी इलाके अपेक्षाकृत सूखे बने रहेंगे।

मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी 23 सितंबर तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां चलती रहेंगी।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून के दौरान असामान्य तौर पर तेज बारिश हो रही है। इसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन और बदलते मौसम के पैटर्न को बताया जा रहा है, जिससे हर साल सामान्य से अधिक वर्षा का सिलसिला देखने को मिल रहा है। स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन के इंतजाम और मजबूत करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढें- देहरादून विकासनगर के कटापत्थर में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने की जांच शुरू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment