देहरादून विकासनगर के कटापत्थर में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने की जांच शुरू - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून विकासनगर के कटापत्थर में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने की जांच शुरू

On: September 17, 2025 6:00 PM
Follow Us:

विकासनगर के कटापत्थर क्षेत्र से दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में कुछ अज्ञात व्यक्ति दो युवकों को लात-घूंसों और हॉकी से बेदर्दी से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में भीड़ भी इकट्ठा है, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया और सभी तमाशबीन बने रहे। पीड़ितों की पहचान अभिषेक और आशुनाथ के रूप में हुई है, जिन्होंने उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय का रुख किया।

कोतवाली विकासनगर के कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले का संज्ञान मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि उनके साथ यह अत्याचार किस वजह से किया गया। युवकों की तहरीर के आधार पर पिटाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

यह भी पढें- जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड आपदा पर जताई गहरी संवेदना, सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment