अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

म्यांमार में देर रात फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, अब तक 1000 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

On: March 29, 2025 5:57 AM
Follow Us:

नेपीडॉ: म्यांमार में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने तबाही मचा दी, जिससे सैकड़ों इमारतें जमींदोज हो गईं। शुक्रवार देर रात 4.2 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस आपदा में 694 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,670 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जोरों पर हैं, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि हताहतों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।

म्यांमार के सैन्य प्रशासन ने इस विनाशकारी स्थिति को देखते हुए छह प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा कर दी है। अमेरिकी एजेंसियों ने अनुमान जताया है कि मृतकों की संख्या 10,000 से अधिक हो सकती है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, शुक्रवार रात 11:56 बजे (स्थानीय समय) आए इस भूकंप का केंद्र धरती के 10 किलोमीटर नीचे था।

अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके

इसी बीच, शनिवार सुबह अफगानिस्तान में भी 4.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र 180 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि, अभी तक वहां किसी भी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है।

थाईलैंड में भी तबाही, बैंकॉक में आपातकाल घोषित

म्यांमार के साथ-साथ थाईलैंड में भी इस भूकंप ने तबाही मचाई। बैंकॉक में 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने बैंकॉक को ‘आपातकालीन क्षेत्र’ घोषित कर दिया है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, शुक्रवार को म्यांमार के सागैंग शहर के उत्तर-पश्चिम में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कुछ ही मिनटों बाद 6.4 तीव्रता का आफ्टरशॉक भी महसूस किया गया।

अंतरराष्ट्रीय सहायता जारी, चीन ने भेजी राहत टीम

म्यांमार में राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए चीन ने 37 सदस्यीय आपदा प्रतिक्रिया दल भेजा है। यह टीम भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली, ड्रोन और पोर्टेबल उपग्रहों सहित आपातकालीन बचाव उपकरणों के 112 सेट लेकर पहुंची है।

बैंकॉक में निर्माणाधीन इमारत ढही, कई श्रमिक फंसे

बैंकॉक में भूकंप से एक निर्माणाधीन 30 मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें 43 श्रमिक फंस गए हैं। राहत दल उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान – हम मदद करेंगे

इस प्राकृतिक आपदा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने म्यांमार और अन्य प्रभावित देशों को मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, “हम प्रभावित क्षेत्रों की हर संभव सहायता करेंगे, क्योंकि यहां की स्थिति गंभीर है। इमारतें ढह गई हैं, पुल टूट चुके हैं और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।”

म्यांमार और थाईलैंड में आए इस भीषण भूकंप से दोनों देशों में तबाही का मंजर है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां राहत कार्यों में जुटी हैं और स्थानीय प्रशासन हरसंभव मदद में लगा हुआ है।

यह भी पढें- देहरादून: शहर के 12 सेक्टरों में फैली 120 अवैध कॉलोनियां, एमडीडीए ने जारी की सार्वजनिक सूची

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी के तेज बहाव के बीच नाव और लाइफ जैकेट के साथ लापता किशोर की तलाश करते हुए एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान, किनारे पर मौजूद श्रद्धालु। |

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: गंगा में गिरा चश्मा उठाने के चक्कर में बहा देहरादून का किशोर, दोस्तों के सामने हुआ ओझल

Leave a Comment