अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री धामी दिल्ली दौरे पर, नीति आयोग और मुख्यमंत्री परिषद की बैठकों में उठाएंगे उत्तराखंड के अहम मुद्दे

On: May 23, 2025 7:05 AM
Follow Us:

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के लिए रवाना होंगे, जहां वे नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल और मुख्यमंत्री परिषद की महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। इन बैठकों में वे उत्तराखंड से जुड़े अहम मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री धामी विशेष रूप से पर्वतीय राज्य उत्तराखंड की अवस्थापना विकास योजनाओं के विस्तार और निर्माण लागत में बढ़ोतरी से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखेंगे। साथ ही, वे राज्य में आपदा प्रबंधन की स्थिति, संवेदनशील भौगोलिक परिस्थितियों के चलते उठाए गए सुरक्षात्मक उपायों और अन्य राज्यों के साथ समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर देंगे।

रविवार को मुख्यमंत्री परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें भी मुख्यमंत्री धामी भाग लेंगे। इस अवसर पर वे राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने की दिशा में उत्तराखंड द्वारा उठाए जा रहे प्रयासों को साझा करेंगे और राज्य की विकास से जुड़ी अपेक्षाओं को केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और वहां स्थित उत्तराखंड सदन में ठहरेंगे। दौरे के दौरान वे केंद्र सरकार के मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं और राज्य के हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।

यह भी पढें- फर्जी एनकाउंटर पर हाईकोर्ट की सख्ती: कानून के रखवालों को न्याय का ठेकेदार नहीं बनने दिया जा सकता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment