अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कांवड़ मेले से पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र में चल रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान ASI की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौके पर ही हुई मौत

On: July 1, 2025 10:45 AM
Follow Us:

हरिद्वार में कांवड़ मेले की तैयारियों के तहत हरकी पैड़ी क्षेत्र में चल रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मंगलवार को श्यामपुर थाना क्षेत्र में तैनात एएसआई वीरेंद्र सिंह गुंसाई की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था।

वीरेंद्र सिंह गुंसाई पौड़ी गढ़वाल जनपद के कंडारा गांव के मूल निवासी थे और उनका परिवार ऋषिकेश के गुमानीवाला क्षेत्र में निवास कर रहा है। ड्यूटी के दौरान जब वह हरकी पैड़ी क्षेत्र में स्थानीय अधिकारियों की निगरानी में अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़े।

साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। जैसे ही यह खबर पुलिस महकमे में पहुंची, शोक की लहर दौड़ गई।

इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, शहर कोतवाल रितेश शाह, इंस्पेक्टर प्रशांत बहुगुणा और श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

पुलिस विभाग ने वीरेंद्र सिंह गुंसाई की सेवाओं को याद करते हुए उन्हें एक समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया, जिनकी अचानक हुई मौत से पूरा विभाग दुखी है।

यह भी पढें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को मिलेंगी दो बड़ी सौगातें, हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का होगा शिलान्यास

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

Leave a Comment