अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मद्महेश्वर धाम के कपाट 18 नवंबर को होंगे बंद, भगवान की डोली ऊखीमठ के लिए करेगी प्रस्थान

On: November 11, 2025 5:21 PM
Follow Us:

रुद्रप्रयाग: द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के शीतकालीन अवसान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 18 नवंबर को मद्महेश्वर धाम के कपाट विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना होगी।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने जानकारी दी कि कपाट बंद होने के बाद डोली उसी दिन ग्राम गौंडार में रात्रि विश्राम करेगी। इसके पश्चात 19 नवंबर को डोली रांसी गांव स्थित राकेश्वरी मंदिर, 20 नवंबर को गिरीया गांव में रात्रि विश्राम करने के बाद 21 नवंबर को दोपहर दो बजे पंचकेदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी।
हर वर्ष की तरह इस बार भी कपाट बंद होने की प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र में भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। भक्तजन भगवान मद्महेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और ऊखीमठ तक चलने वाली डोली यात्रा में शामिल होकर इस धार्मिक यात्रा का पुण्य अर्जित करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment