अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

डोईवाला टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार डंपर का कहर, टिहरी कोर्ट के दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत; 3 घंटे की मशक्कत के बाद कार से निकाले गए शव

On: March 25, 2025 4:42 AM
Follow Us:

डोईवाला: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार से आ रहे खनन सामग्री से भरे डंपर ने टोल टैक्स चुका रही कार को पीछे से टक्कर मार दी और घसीटते हुए लोहे के पिलर से टकरा दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह पिचक गई और उसमें सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर वाहन को सीज कर दिया है।

ड्यूटी के लिए टिहरी जा रहे थे मृतक

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्ति टिहरी में न्यायालय से जुड़े पदों पर कार्यरत थे। मृतकों की पहचान रतनमणी उनियाल (45 वर्ष) निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव, रायपुर, देहरादून और पंकज कुमार (38 वर्ष) निवासी ग्राम थान, भवान, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई। रतनमणी टिहरी में सीजेएम के पेशकार थे, जबकि पंकज सिविल जज कोर्ट कीर्तिनगर में रीडर के पद पर कार्यरत थे। दोनों ही अवकाश के बाद ड्यूटी के लिए टिहरी जा रहे थे कि रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोल प्लाजा पर जब वाहन टोल टैक्स चुका रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। पहले उसने अन्य वाहनों को टक्कर मारी और फिर आगे खड़ी लाल रंग की हुंडई i10 कार को जोरदार टक्कर मारते हुए उसे लोहे के पिलर से पिचका दिया। कार में सवार दोनों लोग अंदर ही फंस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

तीन घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन टोल प्लाजा पर हाइड्रा, जेसीबी या क्रेन जैसी कोई सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। इस कारण कार में फंसे शवों को बाहर निकालने में तीन घंटे से अधिक का समय लग गया। इलेक्ट्रिक हाइड्रा मशीन की सहायता से कार को काटकर शवों को निकाला गया, जिसके बाद उन्हें मोर्चरी भेजा गया।

ब्रेक फेल होने का दावा, पुलिस कर रही जांच

हादसे के बाद पुलिस ने डंपर चालक निसरत अली (27 वर्ष), निवासी केदारवाला, विकासनगर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि डंपर के ब्रेक फेल हो गए थे, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा पर खड़ी कारों से टकरा गया। हालांकि, पुलिस तकनीकी जांच के बाद ही इस दावे की पुष्टि करेगी।

अन्य वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे यात्री

डंपर की टक्कर से दो अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। एक कार में सहारनपुर निवासी चार लोग सवार थे, जो इलाज के लिए हिमालयन अस्पताल जा रहे थे। वहीं, तीसरी कार में नरेंद्र नगर पीटीसी में तैनात इंस्पेक्टर बृजमोहन पंत मौजूद थे। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

टोल प्लाजा की लापरवाही पर उठा सवाल

इस भीषण हादसे ने टोल प्लाजा की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लच्छीवाला टोल प्लाजा पर दुर्घटना राहत के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे। अगर मौके पर क्रेन और हाइड्रा उपलब्ध होती, तो शवों को निकालने में इतना समय नहीं लगता। टोल प्लाजा हर दिन लाखों रुपये वसूलता है, लेकिन आपातकालीन सुविधाओं की कमी के कारण दुर्घटनाओं के बाद राहत कार्यों में देरी होती है।

मामले की जांच जारी

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डंपर चालक से पूछताछ जारी है और वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि ब्रेक फेल होने की बात सही पाई जाती है, तो वाहन स्वामी और संबंधित एजेंसियों की लापरवाही को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें- बदमाशों के खिलाफ एसएसपी देहरादून की सख्ती का दिखा असर, 24 घंटे में कार लूट की वारदात का खुलासा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ganga River Rafting Season: गंगा की तेज लहरों में फिर शुरू हुआ रोमांच, आगामी वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ जुटने का अनुमान

Dehradun MDMA Drug News: देहरादून में हाइप्रोफाइल MDMA ड्रग के साथ फिर दो छात्र गिरफ्तार, महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे नशा तस्करी

​Dehradun BJP Councillor House Robbery 2026: 20 दिन में भरोसा जीतकर नौकर ने दी वारदात को अंजाम, परिवार को नशीला खाना खिलाकर उड़ाए लाखों

​Pakistan Airstrike in Afghanistan: हेलमंद प्रांत में बड़ा हमला, 22 लोगों की मौत और भारी तबाही

​Dehradun Hyundai Car Service Center Fire: सुभाषनगर में तड़के भीषण हादसा, बिल्डिंग से भी ऊंची उठीं लपटें

​Dehradun BJP Councillor House Robbery: देहरादून में भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिजनों को दिया जहरीला पदार्थ, लाखों के जेवर लेकर फरार

Leave a Comment