अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

धामी सरकार का सैनिकों को बड़ा तोहफा: परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ाकर की गई 1.5 करोड़ रुपये

On: July 26, 2025 9:44 AM
Follow Us:

देहरादून।
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड सरकार ने वीर सैनिकों के सम्मान में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को तीन गुना बढ़ाकर अब 1.5 करोड़ रुपये कर दिया है। पहले यह राशि 50 लाख रुपये थी।

मुख्यमंत्री धामी ने यह घोषणा खटीमा में आयोजित एक सैनिक सम्मान समारोह के दौरान की, जो उनके पिता सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह फैसला सैनिकों के सम्मान और बलिदान को नमन करने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।

उत्तराखंड सरकार ने सैनिक कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए यह दिखा दिया कि राज्य सरकार देश की रक्षा करने वाले जांबाजों और उनके परिजनों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसके तहत अब परमवीर चक्र विजेताओं को एकमुश्त 1.5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, साथ ही उन्हें हर वर्ष तीन लाख रुपये की वार्षिक अनुदान राशि भी दी जाती रहेगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जून 2022 में राज्य कैबिनेट ने परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि को 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया था। अब मुख्यमंत्री ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए इसे तीन गुना करते हुए 1.5 करोड़ रुपये कर दिया है।

सरकार के इस फैसले से न केवल सम्मानित सैनिकों और उनके परिवारों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि यह भावी पीढ़ी को भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा। यह निर्णय उत्तराखंड जैसे सैन्य परंपरा वाले राज्य के लिए गर्व की बात है, जहां से बड़ी संख्या में युवा सेना में सेवा देने के लिए आगे आते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment